Anupam Kher meets Sindhu:
बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में बैडमिंटन (Badminton) चैंपियन और ओलंपिक पदक (Olympic medalist Badminton) विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान एक्टर ने सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया। वहीं उन्होंने फैंस को बैडमिंटन स्टार के घर का टूर भी कराया, साथ ही उनके घर में ट्रॉफी संग्रह भी दिखाया। बॉलिवुड एक्टर सिंधु की अवॉर्ड देखकर हैरान रह गए।
![]() |
| Source |
अनुपम द्वारा इंस्टाग्राम रील्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में पीवी सिंधु के पदक और ट्राफियां दिखाई गई हैं। वीडियो में वो कह रहे हैं, “एकमात्र चैंपियन, इस दीवार को देखो, मुझे बहुत गर्व होता था कि मेरे घर की दीवारों पर काफी पुरस्कार हैं लेकिन ये तो कमाल है। पीवी सिंधु के घर की दीवारें पुरस्कार रखने के लिए छोटी पड़ गई है। हे! भगवान।”
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने पीवि सिंधु के घर और उनकी उपलब्धियों को दिखाया। वीडियो में अनुपम को यह कहते सुना जा सकता है, 'मैं बहुत प्राउड फील करता था कि मेरे वॉल पर काफी सारे अवॉर्ड्स हैं पर ये तो कमाल है।' उन्होंने आगे कहा, 'यहां तो जगह ही नहीं है बिलकुल जगह नहीं है।' वीडियो के कैप्शन में अनुपम ने लिखा, 'हाल ही में मुझे पीवी सिंधु से मिलने का मौका मिला। उन्होंने मुझे अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। 8 साल की उम्र से लेकर अब तक उनकी उपलब्धियों को देख मैं हैरान। पीवी सिंधु भारत की शान हैं, वह भारत की बेटी हैं। वह हम सबकी मोटिवेशनल हीरो हैं। जय हिंद, जय भारत।'
अनुपम खेर से मुलाकात पर पीवी सिंधु ने कही ये बात
अनुपम खेर इंडियन सिनेमा के ग्रेट एक्टर्स में गिने जाते हैं। उनसे हुई मुलाकात पर पीवी सिंधु ने कहा कि उन्हें इंडियन सिनेमा की दिग्गज कलाकार से मुलाकात करने का मौका मिला। उनके साथ मुलाकात सम्मान की बात है।
'ऊंचाई' में नजर आएंगे अनुपम
लास्ट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' की बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद अनुपम खेर, सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में देखे जाएंगे।
जानें पीवी सिंधु के बारे में
पीवी सिंधु टू टाइम ओलंपिक मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 2016 में रियो ओलम्पिक्स और 2021 टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले वह भारत की नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं।
Content Source
- https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-anupam-kher-met-badminton-champion-pv-sindhu-shares-video-of-her-achievements-23106966.html
- https://hindi.insidesport.in/latest/bollywood-actor-anupam-kher-meets-badminton-champion-pv-sindhu-at-her-home-he-is-amazed-by-her-trophies-502496/

Comments
Post a Comment