Anupam Kher meets Sindhu: बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में बैडमिंटन (Badminton) चैंपियन और ओलंपिक पदक (Olympic medalist Badminton) विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान एक्टर ने सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया। वहीं उन्होंने फैंस को बैडमिंटन स्टार के घर का टूर भी कराया, साथ ही उनके घर में ट्रॉफी संग्रह भी दिखाया। बॉलिवुड एक्टर सिंधु की अवॉर्ड देखकर हैरान रह गए। Source अनुपम द्वारा इंस्टाग्राम रील्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में पीवी सिंधु के पदक और ट्राफियां दिखाई गई हैं। वीडियो में वो कह रहे हैं, “एकमात्र चैंपियन, इस दीवार को देखो, मुझे बहुत गर्व होता था कि मेरे घर की दीवारों पर काफी पुरस्कार हैं लेकिन ये तो कमाल है। पीवी सिंधु के घर की दीवारें पुरस्कार रखने के लिए छोटी पड़ गई है। हे! भगवान।” अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने पीवि सिंधु के घर और उनकी उपलब्धियों को दिखाया। वीडियो में अनुपम को यह कहते सुना जा सकता है, 'मैं बहुत प्राउड फील करता था कि म...