नोवाक जोकोविच पिछले हफ्ते लंदन में लेवर कप टीम टूर्नामेंट में थी. जहां वो लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर के आखिरी मैच के गवाह बने.
88 बार के टूर लेवल विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने स्पेन के पाब्लो एंडुजार (Pabloa Andujar) को गुरूवार रात को 6-0, 6-3 से हराकर तेल अवीव वाटरगन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया. दो महीने तक टेनिस से दूर रहने के बावजूद जोकोविच ने मैच को निपटाने में ज्यादा समय नहीं लगाया. इस साल जोकोविच ने किसी मैच में सबसे कम गेम गंवाए हैं.
जोकोविच ने मैच में चार बार एंडुजार की सर्विस तोड़ी और उन्हें एक भी ब्रेक अंक का सामना नहीं करना पड़ा. सर्बियाई खिलाड़ी ने एक घंटे 27 मिनट में मैच जीत लिया. उनका अगला मुकाबला कनाडा के वासेक पोसपिसिल से होगा जिन्होंने क्वालीफायर इजरायल के एडेन लेशम को 6-3, 6-2 से पराजित किया.
फ्ऱांस के आर्थर रिंडरकनेक ने तीसरी सीड डिएगो श्वाट्र्जमैन के खिलाफ 6-3, 2-6, 7-6(7) से जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली. उन्होंने यह संघर्षपूर्ण मुकाबला दो घंटे 38 मिनट में जीता. रिंडरकनेक का अगला मुकाबला रोमन सैफुलिन से होगा.
मैच के बाद जोकोविच ने कहा, “पहला मैच मेरे लिए एकदम सही तरीके से शुरू हुआ, मैंने लगातार सात गेम जीते और हम उस आठवें गेम में लड़ रहे थे (जिसे पूरा होने में 20 मिनट से अधिक समय लगा).” सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा “ये मेरे जीवन में अब तक खेले गए सबसे लंबे मैचों में से एक था और मैंने अपने जीवन में कई, कई मैच खेले हैं. लेकिन लड़ने और शानदार मैच खेलने का श्रेय पाब्लो को जाता है.”
विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने 10 हफ्ते पहले सातवां विंबलडन खिताब जीतने के बाद से कोई एकल स्पर्धा नहीं खेली है, क्योंकि उनके कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से इनकार करने के बाद उन्हें यूएस ओपन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका में प्रवेश करने से रोक दिया गया था.
उनकी एकमात्र अन्य उपस्थिति पिछले हफ्ते लंदन में लेवर कप टीम टूर्नामेंट में थी. जहां वो लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर के आखिरी मैच के गवाह बने.
Content Source
- https://www.india.com/hindi-news/sports-hindi/novak-djokovic-beats-pablo-andujar-to-reach-tel-aviv-quarterfinals-5661207/
- https://www.khaskhabar.com/sports/tennis-news/sports-news-djokovic-defeats-andujar-in-tel-aviv-opener-news-hindi-1-526874-KKN.html
Comments
Post a Comment